भारत का भूगोल भाग :- 6 भारत की प्रमुख घाटियां । bharat ki pramukh ghatiyan

भारत की प्रमुख घाटियां

घाटीअवस्थितिप्रसिद्धि का कारण

मूर्खा घाटी*

जम्मू कश्मीर लद्दाख की प्रसिद्ध घाटी है हेमिस राष्ट्रीय उद्यान हेतु मार्ग।

काश्मीर घाटी

जम्मू कश्मीरमहान हिमालय एवं पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित है ।बनिहाल दर्रे द्वारा जम्मू से जुड़ी हुई है।

 नुब्रा घाटी

जम्मू कश्मीर सियाचिन हिमनद से निकलने वाली नुब्रा नदी द्वारा निर्मित है।

सुरु घाटी

 जम्मू कश्मीरकारगिल कस्बे के लिए महत्व।

पार्वती घाटी

हिमाचल प्रदेश यह घाटी हिंदू सिख तीर्थ यात्रियों के लिए मनिकरण शहर जाने का रास्ता है।

  किन्नौर घाटी*

 हिमाचल प्रदेशसेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ।यह घाटी हिमांचल के अंतिम गांव चुटकुल जाने का रास्ता है।

  कुल्लू घाटी*

हिमाचल प्रदेशधौलाधार एवं पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित है। दशहरा त्योहार के लिए प्रसिद्ध। इसे देवताओं की घाटी कहा जाता है।

चम्बा घाटी*

हिमाचल प्रदेशचम्बा, भारमौर, डलहौजी, खज्जियार ,प्रमुख पर्यटन स्थल है।

 स्पीति घाटी*

हिमाचल प्रदेश
 बौद्धों का प्रसिद्ध मठ ताबो इसी घाटी में अवस्थित है।

 पांगी घाटी

हिमाचल प्रदेश
पंगवाल और भोटी लोगों का आवास क्षेत्र।

  सांगला घाटी

हिमाचल प्रदेशइसे बस्पा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

 कांगड़ा घाटी*

 हिमाचल प्रदेशप्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल धर्मशाला इसी घाटी में अवस्थित है।

 लाहुल घाटी

हिमाचल प्रदेश इस घाटी से होकर चंद्र एवं भागा नदियां प्रवाहित होती हैं।

 मालाना घाटी

हिमाचल प्रदेश
छोटा यूनान के रूप में प्रसिद्ध है।

 सोर घाटी

उत्तराखंड यह घाटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है यहां कत्यूरी राजवंश का शासक था जो अयोध्या से आए थे।

 फूलों की घाटी*

उत्तराखंडचमोली जिले में स्थित वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्कों के बायोस्फियर में 2004 में शामिल किया गया।

धर्मा घाटी

उत्तराखंड इसका निर्माण धर्मगंगा नदी द्वारा होता है।

दून घाटी

 उत्तराखंडयह घाटी शिवालिक हिमालय एवं लघु हिमालय के मध्य स्थित है

जोहार घाटी

उत्तराखंड इसे मिलाम घाटी एवं गोरी गंगा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

नेलांग घाटी

उत्तराखंडउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री नेशनल पार्क में स्थित है ।भारत चीन सीमा के निकट नेलांग घाटी है ।वर्ष 1962 के युद्ध के बाद नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया था मई 2005 में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

 अराकू घाटी

 विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)यह घाटी गलिकोड़ा,रक्तताकोडा, सुकरी मेटा,चिटामोगोण्डा  नामक पहाड़ियों से घिरा है।

 कम्बम घाटी

तमिलनाडूयह थेक्कड़ी,वरूसनादु, कोडईकनाल  पहाड़ियों से घिरी है।

 शांत घाटी (साइलेंट वैली)*

 केरलयह जैव विविधता हेतु प्रसिद्ध है ।केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है। 1847 में रॉबर्ट वाइट यहां आने वाले प्रथम अंग्रेज थे।

नेओरा घाटी 

प.बंगालदार्जिलिंग के कलिंगपांग में स्थित है। 1986 में नेवरा को राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया।

जुकू घाटी

नागालैंडजून एवं सितंबर में संपूर्ण घाटी जंगली फूलों से ढक जाती है।

युथांग घाटी

 सिक्किम हाट स्प्रिंग के लिए  प्रसिद्ध है।

Comments