भारत का भूगोल (क्विज:-1)
1.भारत का प्राचीनतम पर्वत कौन है ?
व्याख्या:- अरावली पर्वत भारत का ही नहीं विश्व का प्राचीनतम अपशिष्ट पर्वत है। इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर है। इसका निर्माण प्री कैम्ब्रियन काल में हुआ था।
2.नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर आधारित है ?
व्याख्या:- आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर बांध का निर्माण किया गया है।
3.भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है ?
व्याख्या:- लेह भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है। यह जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है। भारत में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान मानिसराम मेघालय में स्थित है।
4.भारत किस खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भर है ?
व्याख्या:- कायांतरित शैलो में मिलने वाली कार्बनिक संरचना में ग्रेफाइट की प्राप्ति होती है। इसे काला सीसा या पलम्बगो भी कहा जाता है।
5.हजीरा उर्वरक कारखाना किस पर आधारित है ?
व्याख्या:- हजीरा, विजयपुर, जगदीशपुर, गैस पाइपलाइन से प्राप्त प्राकृतिक गैस से चलने वाले उर्वरक कारखाने हैं।
6.बोकारो इस्पात कारखाने में किस विदेशी देश का सहयोग प्राप्त किया गया है ?
व्याख्या:- बोकारो इस्पात संयंत्र की स्थापना चतुर्थ पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बिहार के धनबाद जिले में (अब झारखंड) में सोवियत संघ के सहयोग से की गई थी।
7. सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर कहां पाया जाता है ?
व्याख्या:- सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर राजस्थान स्थित मकराना की खान से प्राप्त होता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का निर्माण मकराना से लाए गए संगमरमर से ही किया गया है।
8. राजस्थान (इंदिरा) नहर कहां से निकलती है ?
व्याख्या:- इंदिरा गांधी नहर को राजस्थान की जीवन रेखा माना जाता है यह पंजाब के हरिके बैराज से निकाली गई है।
9. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है ?
व्याख्या:- सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर बनाया गया है। इस परियोजना से गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश को लाभ प्राप्त होगा।
10. टोडा एक जनजाति है जो निवास करती है ?
व्याख्या:- टोडा एक पशुपालक जनजाति है ये नीलगिरी की पहाड़ियों पर तमिलनाडु में बसे हुए हैं।
Comments
Post a Comment