भारत का भूगोल भाग :- 5 भारत के प्रमुख दर्रे । bharat ke pramukh darre

भारत के प्रमुख दर्रे

काराकोरम दर्रा:-(यारकंद+तारिमबेसिन)जम्मूकश्मीर

● यह दर्रा जम्मू कश्मीर राज्य की लद्दाख क्षेत्र में काराकोरम पहाड़ियों के मध्य स्थित है।
● इस  दर्रे से होकर यारकंद तथा तारिम बेसिन का मार्ग जाता है यह भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है।

जोजिला दर्रा:-(श्रीनगर + लेह) जम्मूकश्मीर

● यह दर्रा जम्मू कश्मीर राज्य की जास्कर श्रेणी में स्थित है।

बुर्जिला दर्रा:-(श्रीनगर +गिलगिट) जम्मूकश्मीर

● यह दर्रा कश्मीर और मध्य एशिया के बीच आवागमन का मार्ग है।

पीरपंजाल दर्रा:-(कुलगाँव + कोठी)द0प0जम्मूकश्मीर


बनिहाल दर्रा:-(जम्मू + श्रीनगर)द0प0 पीर पंजाल श्रेणी(जम्मूकश्मीर)

● जवाहर सुरंग इसी दर्रे में स्थित है।
● यह दर्रा जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है।
● यह दर्रा दक्षिण-पश्चिम पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है

शिपकिला दर्रा:-(शिमला + तिब्बत) हिमांचल प्रदेश
● यह दर्रा जांस्कार श्रेणी हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
● सतलज नदी इसी दर्रे के सहारे भारत में प्रवेश करती है।

देब्सा लुंगलाचाला दर्रा:-(कुल्लू+स्पीति)हिमाचल प्रदेश

रोहतांग दर्रा:-(लेह + मनाली) हिमाचल प्रदेश

● यह दर्रा लेह (जम्मू कश्मीर) को मनाली (हिमाचल प्रदेश) से जोड़ता है।
● यह दर्रा हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है।
● इस दर्रे की ऊंचाई 4631 मीटर है।
● इस दर्रे का उपनाम लाशों का ढेर है।
●इस दर्रे को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

 बड़ालाचा दर्रा:-(लेह + मंडी) हिमाचल प्रदेश

● यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के जास्कर पहाड़ियों में स्थित है
● इस दर्रे से लेह (लद्दाख) मंडी (लाहौल) के बीच मार्ग जुड़ता है।


माना दर्रा:- कुमायूं पहाड़ी(उत्तराखंड)


नीति दर्रा:- कुमायूं पहाड़ी(उत्तराखंड)

● यह दर्रा मानसरोवर को कैलाश पर्वत से जोड़ता है।


लिपू दर्रा:-कुमायूं पहाड़ी(उत्तराखंड)

● यह दर्रा तिब्बत को तकलाकोट से जोड़ता है। ●1962 के बाद प्रथम व्यापार मार्ग जिसे 1992 में खोला गया था।

नाथूला दर्रा:- डोगेक्य श्रेणी (सिक्किम)

● इस दर्रे से दार्जिलिंग व चुंबा घाटी होकर तिब्बत जाने का एक मार्ग है।
● भारत चीन युद्ध से चर्चा में रहा यह दर्रा 1962 से बंद पडा था। इस दर्रे को 6 जुलाई 2006 को दलाई लामा के 71वे जन्मदिन पर खोला गया।

जेलेप्ला दर्रा:सिक्किम

● जेलेप्ला,दार्जिलिंग व चुम्बा घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग है

बोमिडला दर्रा:- अरूणाचल प्रदेश

● अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित इस दर्रे से तवांग घाटी होकर तिब्बत जाने का मार्ग है।

यांगयाप दर्रा:- अरूणाचल प्रदेश

● अरुणाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्व में स्थित इस दर्रे के पास से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है यहां से चीन के लिए मार्ग जाता है।
 

दीफ़ू दर्रा:- अरूणाचल प्रदेश

● अरुणाचल प्रदेश के पूर्व में म्यामांर सीमा पर स्थित है।

पांग साड दर्रा:अरूणाचल प्रदेश

● अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण पूर्व में म्यामांर सीमा पर स्थित है।

तुजु दर्रा:- मणिपुर

 ●यह दर्रा मणिपुर राज्य के दक्षिण पूर्व में स्थित है। ●इस दर्रे में इंफाल से तामू व म्यामांर जाने का मार्ग गुजरता है।

डोंकीया दर्रा:- सिक्किम

इस दर्रे के पास भारत की चोलाम झील स्थित है।

चांग ला दर्रा:- जम्मू कश्मीर 

● विश्व का तीसरा सर्वोच्च मार्ग।
 

थाल घाट दर्रे :- पश्चिमी घाट (महाराष्ट्र)

● यह दर्रा नासिक को मुम्बई से जोड़ता है।
●मुंबई- नागपुर-कोलकाता रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग थालघाट दर्रे से गुजरता है।
● इसकी ऊंचाई 583 मीटर है यह प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है।

भोर घाट दर्रा :- पश्चिमी घाट (महाराष्ट्र)

● यह दर्रा मुम्बई को पुणे से जोड़ता है।
●मुम्बई-पुणे-बेलगाँव-चेन्नई रेलमार्ग एवं सड़क मार्ग भोरघाट दर्रे से गुजरता है। ऊँचाई-630 मीटर।

पाल घाट दर्रा :- मध्य-पूर्व केरल

● यह दर्रा कोयंबटूर को कोचीन से जोड़ता है।
● पालघाट दर्रा नीलगिरी और अन्नामलाई श्रेणियों के मध्य स्थित है।
● कालीकट-त्रिचुर-कोयंबटूर-इडोर रेलमार्ग व सड़क मार्ग पालघाट दर्रे से गुजरता है। ऊँचाई - 305 मीटर।

शेनकोटा दर्रा :-  इलायची पहाड़ी (केरल)

● यह दर्रा तमिलनाडु को केरल से जुड़ता है।
● तिरुवंतपुरम एव मदुरै के बीच का संपर्क मार्ग है।
●ऊँचाई - 280 मीटर।

 बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश
● यह दर्रा सतपुड़ा पहाड़ी का संकीर्ण मार्ग है।

पाकिस्तान के कुछ प्रमुख दर्रे :-

• खैबर दर्रा*
•मकरान दर्रा
• गोमल दर्रा
• टोची दर्रा
• कुर्रम दर्रा
•बोलन दर्रा* आदि ।




Comments