भारत का भूगोल भाग :- 4 भारत एवं दक्षिण भारत की नदियां महत्वपूर्ण तथ्य।bharat aur dakshin bharat ki ndiya। prayadvipiy bharat ki indiya । purvavarti aur anuvarti ndiya
भारत एवं दक्षिण भारत की नदियां महत्वपूर्ण तथ्य
●तिब्बत का पठार जिसे विश्व की छत भी कहा जाता है से निम्नलिखित नदियां निकलती हैं :-
•सिंधु नदी
•सतलज नदी
•ब्रह्मपुत्र नदी
•इरावती नदी
•मेकांग नदी
•ह्वांग हो (पीत नदी)
•यांगत्जी नदी
● ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांगपो या सांपू के नाम से अरुणाचल प्रदेश में दिहांग, असम में ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है ।●ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियां तीस्ता, सुमनसीरी,धनसिरि,बूढ़ी दिहांग,दिसांग,कोपिली ,जयमोली,कामेंग।
● ब्रह्मपुत्र नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र भारत एवं बांग्लादेश से होकर प्रभावित होती है।
●ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश से पूर्व एक यू-टर्न लेती है यह यू टर्न भूवैज्ञानिक तरुण हिमालय के अक्षसंघीय नमन के कारण होता है।
●हिमालय की नदियां पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र का अनुसरण करती हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियां अनुवर्ती अपवाह तंत्र का अनुसरण करती हैं।
●हिमालय की नदियां बारहमासी होती हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती हैं और प्रायः मानसून में प्रवाहित होती हैं।
● प्रायद्वीपीय नदियां जब समुद्र से मिलती हैं तो ज्वारनदमुख ( एश्चुअरी) का निर्माण करती है।
ताप्ती नदी,नर्मदा नदी,पेरियार नदी,मांडवी नदी आदि एश्चुअरी का निर्माण करती है।
●पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां (पूर्ववर्ती नदियां) डेल्टा का निर्माण करती हैं। सिंधु नदी ब्रह्मपुत्र नदी,सतलज नदी,गंडक नदी,कोसी नदी,महानदी आदि इसके उदाहरण है।
●गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी (2525km)है जो भारत के पांच राज्यो उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, प.बंगाल से होकर गुजरती है। प.बंगाल में फरक्का नामक स्थान पर बाग्लादेश में प्रवेश करती है जहाँ इसे पद्म नाम से जाना जाता है बांग्लादेश में गंगा
ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है फिर संयुक्त धारा आगे चलकर मेघना में मिल जाती है और मेघना नाम से यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है और अपने मुहाने पर विश्व की सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है
गंगा ब्रह्मपुत्र का यह डेल्टा हुगली और मेघना नदियों के बीच बनता है।
●ओल्डहम के अनुसार गंगा के जलोढ़ निक्षेपो की मोटाई 4000-6000 मीटर तथा ग्लेनी के अनुसर 2000 मीटर है।
●गंगा किनारे बसे शहर हरिद्वार, कानपुर(सबसे बड़ा शहर),इलाहाबाद, वाराणसी, भागलपुर, पटना,कोलकता।
●टिहरी बांध भागीरथी नदी,फरक्का बांध गंगा नदी पर है।
●महात्मा गांधी सेतु गंगा नदी बिहार में है।
●देवप्रयाग = भागीरथी + अलकनंदा
●रुद्रप्रयाग = मंदाकिनी + अलकनंदा
●कर्णप्रयाग = पिण्डर + अलकनंदा
●नंदप्रयाग = विष्णुगंगा + मंदाकिनी
●विष्णुप्रयाग =धौलीगंगा + अलकनंदा
●पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदिया नर्मदा, ताप्ती, माही।
●प्रायद्वीपीय भारत मे लंबाई की दृष्टि से शीर्ष पांच
नदिया :-
•गोदावरी(1465km)(वृद्ध/बूढ़ी गंगा उपनाम)
•कृष्णा(1400km)
•नर्मदा(1312km)
•महानदी(858km)
•कावेरी(805km)
•ताप्ती(724km)
●मध्य भारत की सबसे लम्बी नदी - नर्मदा
●दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी - गोदावरी
●भारत की सबसे लम्बी नदी - गंगा
●दक्षिण भारत की गंगा - गोदावरी
●रिफ्ट घाटी या भ्रंश द्रोणी से होकर प्रवाहित होने वाली नदिया - नर्मदा, ताप्ती।
●विंध्याचल एवं सतपुड़ा पर्वत के बीच एक भ्रंश घाटी है जिससे होकर नर्मदा नदी बहती है।
●दक्षिण भारत की नदियां मुख्यतः वृक्षनुमा अपवाह तंत्र रखती है।
●बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां :-
महानदी, ब्राह्मणी, वैतरणी, स्वर्णरेखा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, पेन्नार, पलार, वैगई, ताम्रपड़ी, गंगा, कोसी आदि।
●अरब सागर में गिरने वाली नदियां :-
नर्मदा, ताप्ती, साबरमती, माही, लूनी, घग्गर आदि
Comments
Post a Comment