भारत का भूगोल भाग :-1 भारत का सामान्य परिचय अक्षांश।देशांतर।क्षेत्रफल। पड़ोसी देश की सीमा से लगे देश।कर्क रेखा।मकर रेखा।भूमध्य रेखा।bharat ka samanya parichay।akshansh।deshantar।kark rekha।makar rekha।bhomadhy rekha



भारत का भूगोल भाग :-1 भारत का सामान्य परिचय अक्षांश।देशांतर।क्षेत्रफल। पड़ोसी देश की सीमा से लगे देश।कर्क रेखा।मकर रेखा।भूमध्य रेखा।bharat ka samanya parichay।akshansh।deshantar।kark rekha।makar rekha।bhomadhy rekha


भारत का भूगोल

topic :- 1. सामान्य परिचय :-


1.भारत उत्तरी गोलार्द्ध एवं पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।

2.भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश है
तथा देशांतरीय विस्तार 68°7'- 97°25' पूर्वी देशांतर है 

3.भारत का क्षेत्रफल 32लाख 87 हज़ार 263 वर्ग किलोमीटर है 

4.भारत की आकृति चतुष्कोणीय है

5.क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है 

6.जबकि जनसंख्या की दृष्टि कोण से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है ।

7.क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े 6 देश हैं :-
रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया ।

8.आठवां बड़ा देश अर्जेंटीना है 

9.भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है 

10.जबकि इसकी जनसंख्या संपूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है।
11.जनगणना की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश है :-
चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा रूस ।

12. भारत की राजधानी नई दिल्ली 1912 में (लार्ड हार्डिंग) के समय बनाई गई थी ।

13.भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है

14.भारत की सबसे बड़ी जनजाति गोंड (मध्य प्रदेश) है 

15.भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार 3,214 किलोमीटर है 

16.और पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2,933 किलोमीटर है 

17.भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर है 

18.इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.5 किलोमीटर है 

19.और मुख्य भूमि  के तटीय भाग की लंबाई 6100 किलोमीटर है 

20.भारत का सबसे पूर्वी बिंदु वालांगू या किबिथु(अरुणाचल प्रदेश) है।
21.और सबसे पश्चिमी बिंदु  सरक्रीक (गुजरात) या गौर मोता अथवा गुहार मोती है। 

22.सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा काल (जम्मू-कश्मीर) में है।
23.दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट है पहले नाम पिगमिलियन प्वाइंट था। यह निकोबार दीप समूह या बड़ा निकोबार में स्थित है।
24.दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर स्थित है।

25.भारत और चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते हैं यह रेखा 1914 ईसवी में शिमला में निर्धारित की गई थी।

26.भारत और अफगानिस्तान के बीच डुरंड रेखा है, इस रेखा का निर्धारण 1896 ई0 में सर डुरंड द्वारा  की गई थी लेकिन अब यह रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है।

27.भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है इस रेखा का निर्धारण सर रेडक्लिफ़ द्वारा 15 अगस्त 1947 को किया गया था।

28. दक्षिण में श्रीलंका भारत से पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।

29.भारत का मानक समय  82.5° पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है जो इलाहाबाद के मिर्जापुर से गुजरती है।

30.भारतीय मानक समय  ग्रीनविच समय के बीच अंतर है:-  5 घंटा 30 मिनट (आगे)
31. 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा पांच राज्यों से होकर गुजरती है :-
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश ।

32.कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों (मध्य) से होकर जाती है:- (मित्र पर गमछा झार) 
राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम ।

33.पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती है। 

34.भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश हैं :- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल तथा भूटान ।

35.भारत की जलीय/समुंद्रीय सीमा से लगे  सात देश हैं :-
पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया ।

36.भारत की जल एवं स्थल सीमा दोनों से लगे 3 देश है :- बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान  

37.भारत के स्थल सीमा से सात देश सटे हैं :- बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल,म्यांमार,भूटान अफगानिस्तान।

38.भारत के कुल पड़ोसी देशो की संख्या 9 है।
(7 स्थलीय तथा 2 जलीय )

39. केवल जलीय सीमा से लगा 2 देश है :- श्रीलंका एवं मालदीव।

40.बांग्लादेश के साथ भारतीय राज्यों की 5सीमाएं लगती हैं :- असम, मेघालय, मिजोरम,त्रिपुरा, प.बंगाल (मित्र में अप )

41.चीन के साथ भारतीय राज्यो की 5 सीमा  लगती हैं :-जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश।

42.पाकिस्तान के साथ भारतीय राज्यों की 4 सीमाएं लगती हैं:- गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर 

43.नेपाल के साथ भारतीय राज्यों की 5 सीमाएं लगती हैं:- उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल, सिक्किम व उत्तराखंड ।

44.म्यांमार के साथ भारतीय राज्यों की 4 सीमाएं लगती हैं:- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम व मणिपुर
(अरुन ममि) trick

●इसमें अरुणाचल प्रदेश की सर्वाधिक सीमा म्यांमार की सीमा को स्पर्श करती है।
● सिक्किम प्रदेश की सीमाएं 3 देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं।

45.भूटान के साथ भारतीय राज्यों की 4 सीमाएं लगती हैं :- सिक्किम, असम, प. बंगाल अरुणाचल प्रदेश 

46.अफगानिस्तान के साथ भारत की सीमाएं लगती हैं :-  जम्मू कश्मीर (पाक अधिकृत)

47.भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा है:- बांग्लादेश के साथ (4096.70 km)
48.भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा है:- अफगानिस्तान के साथ(106km)

49.तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा राज्य है :- त्रिपुरा

50.भारत के कुल 17 राज्य पड़ोसी देश की सीमा से जुड़ते हैं।

51. पड़ोसी देशों से लगा सबसे लंबा राज्य :- 

●बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल 
●चीन से जम्मू कश्मीर 
●पाकिस्तान से राजस्थान 
●नेपाल से बिहार 
● म्यांमार से मिजोरम 
●भूटान से असम 
●अफगानिस्तान से जम्मू कश्मीर।

52.भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश हैं :- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान ।


53.भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी (1663 किलोमीटर) है 
इसके बाद आंध्रप्रदेश की तट रेखा है। 

54.भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे हैं :-गुजरात, महाराष्ट्र,गोवा,कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश उड़ीसा, व पश्चिम बंगाल।


55.सर्वाधिक राज्यों की सीमा को छूने वाला राज्य :-उत्तर प्रदेश है 8 राज्यों को छूता है।


56.कर्क रेखा पर स्थित शहर है :- रांची 

57.हिमालय को छूने वाले राज्यों की संख्या 12 है।
● जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा इसके अलावा असम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र भी इसके अंतर्गत आते हैं।

58.एक समुद्री मील बराबर होता है  1.852 किलोमीटर 

59.भारत की प्रादेशिक जल सीमा 12 समुद्री मील है 

60.पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती है।

61.अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व  में म्यामांर से  पश्चिम में भूटान से उत्तर में चीन से लगती है

62. कोलाबा प्वाइंट मुम्बई में,कालीमेरे प्वाइंट तमिलनाडु में, पेड्रो प्वाइंट श्रीलंका के जाफना
 में स्थित है।

63.आदम का पुल स्थित है :-भारत एवं श्रीलंका के मध्य

64.तीन बीघा कारीडोर जोड़ता है:- भारत और बांग्लादेश को।

65. श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुंद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है ।

66.  भारतवर्ष में गांव की संख्या लगभग 6 लाख 40 हजार 9 सौ 30 है।

67. भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करता है:- 23°30' उत्तरी अक्षांश।

68. सूर्य के उत्तरायण (भूमध्य रेखा के उत्तर) होने के बाद से ही उत्तरी गोलार्ध में दिनों की अवधि बढ़ती जाती है  21 जून को सूर्य उत्तरायण स्थिति के स्रोतम बिंदु पर होता है इस माह में कर्क रेखा से उत्तर जाने पर दिनों की अवधि बढ़ने लगती है।

69. जब भारतीय मानक समय के याम्योत्तर पर अर्धरात्रि है और एक स्थान पर सुबह का 6:00 बजता है तो वह स्थान भारत के पूर्व में होगा क्योंकि पूर्व में सुबह सबसे पहले होती है।

70. गुजरात की सबसे पश्चिमी गांव और अरुणाचल प्रदेश  के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित वालांग के समय में कितने घंटे का अंतराल होगा :- 2 घण्टे का।

71. एक देशांतर के बीच का अंतर होता है:-4 मिनट का।

72. भारतीय मानक समय किस स्थान से लिया गया है:-इलाहाबाद के नैनी से ।

73.भारत की प्रमाणिक मध्यान्ह रेखा कहलाती है :-
82°30' पूर्वी देशांतर।

74. भारत की प्रामाणिक माध्यान्ह रेखा अथवा भारतीय मानक समय 82°30' पूर्वी देशांतर से लिया गया है। यह देशान्तर रेखा इलाहाबाद के पास नैनी से होकर गुजरती है साथ ही छत्तीसगढ़ के नगर जगदलपुर से भी होकर गुजरती है।

75. भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (G.M.T.) में अंतर पाया जाता है:- 
+5:30 घंटा (आगे) अर्थात 
भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5:30 घंटा आगे है।

76. यदि अरुणाचल प्रदेश के तिरप में सूर्योदय 5:00 बजे प्रातः होता है तो गुजरात के कांडला में सूर्योदय किस समय  होगा:- लगभग 7:00 प्रातः

78. पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाएं कृतिम अथवा मानव निर्मित है जबकि अन्य छह देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन नेपाल, भूटान तथा म्यांमार के साथ भारत की सीमाएं प्राकृतिक है











Comments